July-September
भा.प्रौ.सं. रोपड़ में हिंदी कार्यशाला का आयोजन (दिनांक 12 सितंबर 2022)
राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में हिंदी प्रकोष्ठ, भा.प्रौ.सं. रोपड़
ने जुलाई-सितंबर 2022 तिमाही के दौरान हिंदी कार्यशाला का आयोजन संपन्न किया। संस्थान का हिंदी प्रकोष्ठ प्रति
तिमाही एक कार्यशाला का आयोजन संपन्न करता आ रहा है। इसी क्रम में, दिनांक 12 सितंबर 2022 को आनलाइन माध्यम से
हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य संस्थान सदस्यों को हिंदी भाषा, वर्णमाला तथा
व्याकरण संबंधि महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मार्गदर्शित करना रहा है।
अतः इस विषय पर संस्थान सदस्यों का मार्गदर्शन करने हेतु श्री चरणजीत वर्मा, सहायक निदेशक, हिंदी शब्द
संसाधन/हिंदी टंकण, हिंदी शिक्षण योजना, राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली को विशेष रुप से
आमंत्रित किया गया था। इस कार्यशाला में संस्थान के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर अपनी सहभागिता दर्ज की।

अपने मार्गदर्शन पर वक्तव्य में श्री चरणजीत वर्मा, सहायक निदेशक ने हिंदी वर्णमाला, इसकी वर्तनी में स्वाभाविक
रुप से होनेवाली त्रृटियां एवं अशुद्धियां पर सभी को मार्गदर्शित किया।
